कमरे की छत गिरने से 100 वर्षीय महिला की मौत
श्रीगंगानगर। हिन्दुमलकोट थाना क्षेत्र के गांव पक्की में मंगलवार शाम को कच्चे मकान की छत गिरने से घायल हुई बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सत्यप्रकाश ने बताया कि मंगली बाई (100 वर्ष) परिवार के बच्चों के साथ कमरे में बैठी थी। इसी दौरान कमरे की छत गिर गई। सरकंडों की छत पर लगा गार्डर मंगली बाई पर गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। इलाज के लिए श्रीगंगानगर के राजकीय चिकित्सालय में एडमिट करवाया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। विनोद कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।
कमरे की छत गिरने से 100 वर्षीय महिला की मौत
