rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, 127 वी वाहिनी सतराणा ने शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष पर जवानों ने वाहिनी मुख्यालय के कैंपस में मार्चिंग परेड किया। मार्चिंग कॉन्टिनगेंट का नेतृत्व विनय कौशल उप कमांडेंट ने किया व वाहिनी मुख्यालय स्थित अंकुर प्ले स्कूल में चित्र लेखन वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभावान विद्यार्थियों को पारितोषिक दिया गया, बच्चों के द्वारा ही वाहिनी मुख्यालय में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर वाहिनी कमांडेंट अमिताभ पंवार ने खेल के मैदान में एक शपथ ग्रहण आयोजित की। जिसमें वाहिनी के सभी जवानों ने शपथ ली की मैं राष्ट्र की एकता अखंडता सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करता हूं और दूसरों को भी यह संदेश फैलाने का बरसत पर्यत्न करूंगा व आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अपना योगदान दूंगा।


कमांडेंट ने अपने उद्बोधन में बताया कि सरदार पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हम उन का 145 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2014 से 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। कोई भी समाज व देश तभी सर्वांगीण विकास कर सकता है। जो वहां के लोगों के बीच एकता और भाईचारे की भावना हो। देश की सुरक्षा का मंत्र भी राष्ट्रीय एकता में ही निहित है। राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं सैनिकों को देश की एकता अखंडता के प्रति जागृत करना और उनके अंदर देश प्रेम की भावना को विकसित करना है। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण मीणा (द्वितीय कमान अधिकारी), दीपक कुमार उप कमांडेंट, संजय सिंह उप कमांडेंट, एस.एम. अरविंद सिंह, इंस्पेक्टर तारा चंद यादव, नेम सिंह, सतेंद्र सिंह व अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।