rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: 30 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के गुड्डा गांव में 30 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में मृतका के पिता तुलछाराम मेघवाल ने बताया की उसकी पुत्री मैना पत्नी कैलाश मेघवाल ने गुड्डा गांव में दोपहर एक बजे झोंपड़े में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।