rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला पंचायत समिति सदस्य की मतगणना मंगलवार को हुई। 2015 में कांग्रेस ने यहां तगड़ी जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार 5 सीटें ही मिलीं, वहीं भाजपा के भी 5 प्रत्याशी विजयी हुए। वहीं 5 सीटों पर निर्दलीय भी जीतकर सामने आये है। वही भाजपा का दवा है कि उनके पास तीन निर्दलीय उम्मीदवार है। जिसके चलते भाजपा अपना बोर्ड बना सकती है। निर्दलीय उम्मीदवारों में वार्ड नं 3 से निर्दलीय जीते रामकुमार गोदारा को प्रधान की दौड़ में माना जा रहा है। क्योंकि भाजपा का परोक्ष समर्थन इन्हें प्राप्त था। वहीं वार्ड नं 8 से जीते मुकेश सोमाणी भी प्रधान के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। खाजूवाला मंडी यानी वार्ड नं 11 से एक बार फिर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यहां भाजपा के दलीप जलंधरा 1112 वोटों से जीते हैं। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि खाजूवाला में अपने गलत टिकट वितरण की वजह से कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं वार्ड नं 10 (सामरदा-सियासर) भी हॉट सीट मानी जा रही थी, जहां कांग्रेस की राहिला 325 मतों से चुनाव जीती है। इसके अलावा वार्ड नं 2 से निर्दलीय प्रत्य़ाशी शारदा गोदारा की जीत भी उल्लेखनीय रही। शारदा पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभाध्यक्ष मदन गोदारा के परिवार से हैं। विधायक गोविंदराम मेघवाल द्वारा टिकट नहीं देने पर इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं वार्ड नं 4 से रामेश्वरलाल बतौर निर्दलीय प्रत्याशी ने वर्तमान विधायक गोविंद राम मेघवाल के चाचा पदमाराम को हराकर यहां से जीते हैं।