68 वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

खाजूवाला, 68 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक /उच्च माध्यमिक हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता -17/19 वर्षीय छात्र वर्ग का आयोजन रा उ मा वि सामरदा मे किया जा रहा है। जिसमे कुल 33 टीम भाग ले रही है।

शारीरिक शिक्षक रविंद्र बिश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 19 वर्षीय छात्र वर्ग का उद्धघाटन मैच रा उ मा वि देशनोक व आदर्श हाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल तिलक नगर के बीच खेला गया। जिसमे आदर्श हाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल 2-0 से विजेता रही।

17 वर्षीय छात्र वर्ग का पहला मैच महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बरसिंहसर व आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर गुसाईंसर बड़ा के बीच खेला गया। जिसमे बरसिंहसर 1- 0 से विजेता रही।

इस अवसर पर सरपंच विजेता पवन भादू, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अब्दुल सत्तार बुहड़, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार, पंखीलाल मीणा, ओमप्रकाश धत्तरवाल, नरेंद्र कुमार, विनोद बेनीवाल, यूनुस खान, हकनवाज़, रज्जाक खान, मंसाराम आदि उपस्थित रहे।