rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

छतरगढ़, पंचायती राज चुनाव 2020 के तहत पूगल पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों में आज मतदान शान्ति पुर्वक चला।
छत्तरगढ ग्राम पंचायत में चुनाव से 2 दिन पूर्व हुए दो गुटों के बीच पथराव को लेकर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता व आरएसी के जवान लगाए गए हैं। एडिशनल एसपी सुनील कुमार, खाजूवाला सीओ देवानंद के नेतृत्व में पुलिस व आरएसी के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
एहतियात के तौर पर अतिरिक्त जाब्ता पुलिस भी लगाया गया है। जाब्ते के साथ पांच अतिरिक्त एसएचओ भी लगाए गए हैं।
छतरगढ़ मतदान में 77.01 % मतदान हुआ है। मतगणना ईवीएम मशीन द्वारा शाम को शुरू होगी वह देर रात को परिणाम सामने आ जाएंगे। छत्तरगढ़ ग्राम पंचायत में उपखण्ड अधिकारी व DYSP देवानंद के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते के साथ अति संवेदनशील बूथ का निरीक्षण किया। और शाम को होने वाली मतगणना का जायजा लिया। अधिकारियों ने छतरगढ़ में पांच मतदान बूथों का जायजा भी लिया।