rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी मंडल खाजूवाला के द्वारा काली पट्टी बांधकर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर मेयर को सौम्या गुर्जर व दो पार्षदों को अवैधानिक तरीके से हटाया, उसके विरोध में मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने सिर पर हाथ ऊपर काली पट्टी बांधी नारों की तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। गहलोत सरकार ने पहले मेयर चुनाव में जीतने के सभी हथकंडे अपनाए जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिया, इससे सरकार नाखुश थी, राजस्थान सरकार लगातार भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बना रही है। जो मेयर ने उन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाई सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाएं जयपुर मेयर व दो पार्षदों को हटाने का कृत्य किया है। जिसका पंचायत समिति कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर खाजूवाला प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, खाजूवाला सरपंच अशोक कुमार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश कस्वां, खाजूवाला पंचायत समिति डायरेक्टर दिलीप जालंधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर लाल पारीक, युवा नेता सुमेर सिंह सोढा, कोलायत संगठन प्रभारी निशांत धालीवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी भूप खिलेरी, शक्ति केंद्र प्रमुख नरेंद्र सिंह राठौड़, अमित ज्याणी, सुनील जालंधरा, राजेश तरड़ आदि ने विरोध प्रदर्शन किया।