rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला में 114 वीं वाहिनी सीमासुरक्षाबल के कमाण्डेंट हेमंत कुमार यादव ने बुधवार को सीमा चौकियों पर भारत सरकार गृहमंत्री द्वारा दिए गए पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया।
कमाण्डेंट हेमंत कुमार यादव ने बताया कि यह पदक बटालियन के जवानों को छत्तीसगढ़ में उनके द्वारा चलाए गए नक्सल के खिलाफ सफल ऑपरेशनों एवं सर्च अभियानों के लिए उनकी वीरता एवं बहादूरी के लिए दिया गया। 114 वीं वाहिनी ने छत्तीगढ़ के जंगलों में विषम परिस्थितियों में लगातार 2 साल तक नक्सल के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन एवं सर्च अभियान चलाकर उन पर शिकंजा कसा था, इस दौरान कई बार नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को इस बहादूरी एवं वीरता के लिए भारत सरकार गृहमंत्री ने बटालियन के अधिकारी एवं जवानों को पुलिस आन्तरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया है।
बुधवार को कमाण्डेंट हेमंत कुमार यादव ने सीमा पर तैनात जवानों को पदक देकर सम्मानित कर जवानों का हौंसला अफजाही किया। साथ ही जवानों के द्वारा किए गए बहादूरी के कार्यो की सरहाना की। इस मौके पर कमाण्डेंट ने कई सीमा चौकियों पर तैनात जवानों को पदक दिया।