रूपयों के गबन के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ा मुनीम

बीकानेर, लेबर के पैसे अपने रिश्तेदारों के खातों में जमा कराने वाले मुनीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस ने की है। पुलिस ने 4 अक्टूबर को परिवादी की और से दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुनीम राम कुमार को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है। परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी उसकी फर्म में मुनीम का काम करता था और फर्म के बैंक के लेन-देन के कार्य भी करता था। इसी दौरान आरोपी मुनीम ने लेबर के खातों के पैसे अपने परिचितों के खाते में ट्रांसफर करवा दिए। पुलिस ने करीब 2 करोड़ के गबन के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।