rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी खाजूवाला व किसान मोर्चा द्वारा फ़सल बीमा क्लेम को लेकर उपखण्ड कार्यालय पर गुरुवार को प्रदर्शन किया गया।
मण्डल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह ने बताया कि खाजूवाला क्षेत्र में फ़सल बीमा कंपनिया द्वारा लगातार करोडों रुपये प्रीमियम लेकर फ़सल खराबा होने के बाद भी आँकड़ों में हेराफेरी कर लगातार मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष थान सिंह भाटी ने कहा कि सात दिवस के भीतर किसानो की बीमा क्लेम का निस्तारण नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
सभी की राय से बीमा क्लेम संघर्ष समिति बनाई गई। जो बीमा क्लेम के लिए आगे रणनीति बनाएगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष थान सिंह भाटी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, राकेश कस्वां, सुमेर सिंह सोढा, भीखाराम जाखड़ा, पूर्व सरपंच राधेश्याम गोदारा, ओम प्रकाश पारीक, पूर्व सरपंच राजेन्द्र बेनीवाल, राजकुमार यादव, सांवर मल शर्मा, वकील सिंह, उप सरपंच प्रतिनिधि शिशपाल राजपुरोहित, पूर्व सरपंच गोपीराम मेघवाल, विकास, भागीरथ शर्मा, राजेन्द्र जाजड़ा, मुमताज खान, ताराचंद तरड़, सुरेन्द्र पारीक, कैलाश ओझा, पीयूष सोमानी, दयाराम आदि रहे।