पूगल ब्रांच के किसानों ने हैड पर जाकर किया प्रदर्शन, विभाग ने किसानों के दबाव से छोड़ा नहर में पानी

खाजूवाला, क्षेत्र के किसानों को मानों अब हर बार सिंचाई पानी लेने के लिए विभाग व सरकार से लड़ाई करनी पड़ेगी। वहीं सिंचाई विभाग वरियता क्रम के अनुसार पानी न देकर किसानों में खासा आक्रोष पैदा कर रहा है। किसानों के संघर्ष का उदाहरण बुधवार को पूगल ब्रांच पर देखा गया। यहां किसानों ने सुबह 6 बजे से ही हैड पर जाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसपर सिंचाई विभाग ने किसानों को दो दिन बाद आखिरकार पानी दे ही दिया।

किसान नेता कुन्दन सिंह राठौड़ ने बताया कि सिंचाई रेगुलेशन के अनुसार पूगल ब्रांच में पानी ३ जनवरी 2022 को सुबह 6 बजे छोड़ा जाना था। लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा २ दिन बाद तक पानी नहीं छोड़ा गया। जिसपर बुधवार को दर्जनों किसान आक्रोषित होकर सुबह 6 बजे 620 आरडी हैड पर पहुंचे। यहां पानी छोड़े जाने को लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ गया। पूगल ब्रांच के किसानों की मांग है कि रेगुलेशन के मुताबिक ३ जनवरी सुबह 6 बजे सिंचाई पानी छोड़ा जाना था, लेकिन सिंचाई विभाग अधिकारियों की अनदेखी के चलते पूगल ब्रांच में दो दिन पूरे हो जाने बावजूद भी पानी नहीं छोड़ा गया। जिसपर बुधवार को दर्जनों किसान 620 आरडी पहुंचे यहां प्रदर्शन किया और अधिकारियों से वार्ता कर बुधवार को 11:15 बजे पानी छुड़वाया। इस सम्बन्ध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसान ने पहले ही सही समय पर पानी छोडऩे की मांग की थी। लेकिन शासन व प्रशासन के जूंह तक नहीं रैंगी। जिसपर प्रदर्शन करना पड़ा आखिर कार किसानों की जीत हुई और पानी पूगल ब्रांच की नहरों में छोड़ा गया।

इस मौके पर किसान नेता कुन्दन सिंह राठौड़, प्रेमदान चारण, भाग सिंह, गोपीराम झंवर, किशनलाल मेघवाल, राजपाल भाम्भू, भवानी शंकर बिजारिणयां, हरिराम भाम्भू, बलराम सुथार, मोतीराम, गंगासिंह, वेदपाल पूनियां, पवन शर्मा व रविन्द्र आदि दर्जनों किसानों ने हैड पर जाकर प्रदर्शन किया और पूगल ब्रांच में पूरा 780 क्यूसेक पानी छुड़वाया।