rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, महात्मा गांधी की 150 वी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में खाजूवाला के बीएसएफ 114 वीं वाहिनी मुख्यालय पर जवानों व अधिकारियों ने मनाया।
114 वीं वाहिनी कमांडेंट हेमंत कुमार यादव के नेतृत्व में बीएसएफ अधिकारियों व जवानों ने 2 मिनट का मौन रखते हुए देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी ए.एस पीटर, अरुण कुमार ध्यानी, डिप्टी कमांडेंट प्रताप भानु भाखर, प्रशांत चौहान सहित अधिकारी व जवान मौजूद रहे।


इस मौके पर कमांडेंट हेमंत कुमार यादव ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा और सत्याग्रह के पक्षधर थे। उन्होंने देश की आजादी दिलाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज का दिन उनके मूल्यों को अपने जीवन में उतारने संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें सभी विचारधाराओं और संस्कृतियों के सम्मान के साथ अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।