rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R खबर, 127 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आज सीमावर्ती ग्राम 2एसटीआर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय को 30 एलईडी ट्यूबलाइट, एक डिजिटल प्रोजेक्टर, एक होम थिएटर, 5 ग्रीन बोर्ड भेंट किए गए।

कमांडेंट अमिताभ पंवार ने बताया कि इस विद्यालय में ऑनलाइन क्लास के लिए डिजिटल प्रोजेक्टर और होम थिएटर की काफी कमी महसूस हो रही थी। सीमा सुरक्षा बल की यह पहल रही है, कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक तकनीक से शिक्षा मिले जिससे बच्चे शिक्षा में अत्यधिक ध्यान आकर्षित करें एवं कठिन परिश्रम कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सके।

इस कार्यक्रम में बाबूलाल यादव, अभिलाषा पूनिया, विनय कौशल, गजेंद्र सिंह, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी, प्रिंसिपल सुखविंदर कौर, इंस्पेक्टर ताराचंद यादव सरपंच हरप्रीत सिंह, विद्यालय के व्याख्याता, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।