











R खबर, प्रदेश के जिन जिलों में बंदियों के प्रतिशत का आंकड़ा 100 पार नहीं कर रहा था। वहां अब दोगुने बंदी मौजूद है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों से जेलों में हाउसफुल हो गया है। प्रदेश के 58 जिलों में 100% और 9 जिलों में 200% से अधिक बंदी मौजूद है। इन जिलों में अब स्थान कम पड़ रहा है। प्रदेश में कुल 60 उप जेल है। जिसमें रतनगढ़, नैनवा, भीनमाल और बालोतरा सब जेल में 200% से अधिक बंदी है।
प्रदेश के जेल मंत्री टीकाराम जूली ने बताया कि जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर काराग्रहों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही जेलों में बैरको का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश में खुली जिलों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
प्रदेश के राजीव गुप्ता समाजशास्त्री ने बताया कि आगे निकलने की होड़ में हर कोई सामने वाले से प्रेरित होता है। और अपने इच्छा पूर्ति के लिए गलत रास्ते पर चल पड़ता है। जिससे अपराध में लिप्त हो जाता है। इससे अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है और जिलों में संख्या बढ़ रही है।

