rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

पुलिस ने गोवा से किया दो आरोपियों को गिरफ्तार


R. खबर ब्यूरो। nafesingh murder Case : हरियाणा INLD प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड को अंजाम नंदू गैंग ने दिया था। झज्जर पुलिस ने दो शूटर्स को गोवा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन यह गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने बताया कि अरेस्ट किए गए शूटर्स के नाम सौरव और आशीष हैं। इन दोनों के अलावा नफे सिंह राठी हत्या में दो और शूटर्स शामिल थे, जिन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।

गैंग के है दोनों गुर्गे:-
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए सौरव और आशीष नाम के दोनों शूटर्स कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से हैं। कपिल और सौरव दोनों दिल्ली के नांगलोई इलाके के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फरार अन्य दो शूटर्स की भी पुलिस को इनपुट मिल गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिल्ली से झज्जर लाए जाएंगे आरोपी:-
सौरव और आशीष को गोवा से दिल्ली लाया जा रहा है। यहां से उन्हें झज्जर लाया जाएगा। कोर्ट में दोनों को पेशी के बाद उनकी रिमांड मांगी जाएगी ताकि आगे की पूछताछ की जा सके। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

राठी को मारी थी क़रीब 50 गोलियां:
हरियाणा पुलिस ने इससे पहले नफे सिंह राठी के बेटों को फोन पर धमकी देने के मामले में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता नफे सिंह राठी के बेटों ने बताया था कि उन्हें धमकी भरे कॉल भी आए थे।

FIR में पूर्व विधायक सहित 10 लोगों के नाम:
आपको बता दें कि नफे सिंह राठी 25 फरवरी को अपनी फॉर्चूनर कार में थे, तभी हमलावरों ने 40 से 50 राउंड फायरिंग कर नफे सिंह के अलावा जयकिशन की हत्या कर दी। पुलिस ने नफे सिंह हत्याकांड में दर्ज एफआईआर में पूर्व विधायक नरेश कौशिक सहित 10 लोगों का नाम लिखा है।