rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर, ब्यूरो। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी से बंगाल के भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। वे गली, मोहल्ले, नुक्कड़, चौराहे, चाय, पान व नाई की दुकानों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

देश में 18वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में चुनाव होना है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पसीना बहाने में जुटे हैं। इस बीच, देश के जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी भविष्यवाणी की है।
रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी से बंगाल के भाजपाई गदगद हैं। वे गली, मोहल्ले, नुक्कड़, चौराहे, चाय, पान या हजामत जहां कहीं भी हो, यही तजकिरा लिए अड्डा जमा देते हैं।
बता दें कि हाल ही में प्रशांत किशोर ने विभिन्न मीडिया में दिए इंटरव्यू में यह भविष्यवाणी की थी। इसमें कहा था कि साल 2019 की तुलना में 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा होगा। हालांकि, वह इसे भविष्यवाणी कहने के प्रति सहमत नहीं थे बल्कि इसे अंदाजा यानी अनुमान मानने पर जोर दिया था।

प्रशांत किशोर ने क्या कहा-
प्रशांत किशोर ने कहा कि इस 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा बंगाल में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन करेगी। बंगाल में भाजपा के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। यह लड़ाई तृणमूल कांग्रेस के लिए बहुत कठिन होगी।

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समय भाजपा अपनी गति बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही थी। मगर, आज 2024 में वह पश्चिम बंगाल में एक बड़ी राजनीतिक शक्ति है। अब लगता है कि इस 2024 में भाजपा बंगाल में 2019 से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

2019 चुनाव में कितनी सीटें मिलीं थीं:-
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से तृणमूल कांग्रेस ने 22, भाजपा ने 18 और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा के पहले से भी बेहतर प्रदर्शन की पीके की भविष्यवाणी से भाजपाई फूले नहीं समा रहे हैं। भाजपा समर्थक इस मुद्दे को इंटरनेट मीडिया के जरिए प्रचारित और प्रसारित कर रहे हैं।