rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक एवं पंचायत सहायक संघ की तहसील इकाई ने स्थानीय विधायक को ज्ञापन देकर मानदेय बढ़ाने की मांग की गई।
संघ के अध्यक्ष डालूराम ने बताया कि पंचायत सहायक (विद्यार्थी मित्र) पिछले कई वर्षों से सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को आमजन तक पहुचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निर्वाचन आयोग, ग्राम पंचायत कार्य, मिड डे मील, आदि पीईईओ के अधीन रहकर कार्य निष्पादित किये जा रहे हैं। वर्तमान में महंगाई को देखते हुए पंचायत सहायको का मानदेय बहुत कम है। पंचायत सहायको का मानदेय सम्मानजनक किया जाये। इस दौरान उपाध्यक्ष सुभाष बिश्नोई, कोषाध्यक्ष रसपाल सिंह, मुख्तयार बानो, दीप सिंह आदि उपस्थित रहे।