rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर, ब्यूरो। चार धाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर है। यात्रा के लिए बंद पड़े ऑफलाइन रजिस्‍ट्रेशन की दोबारा शुरुआत की जा रही है। यह रजिस्‍ट्रेशन कल यानि 1 जून से शुरू हो जाएंगे। 1 जून से यात्री चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्‍ट्रेशन करवाकर आगे धामों के लिए यात्रा कर पाएंगे।
दरअसल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय द्वारा ऋषिकुल मैदान में बने रजिस्ट्रेशन सेंटर पर लिया व्यवस्थाओं का जाएजा लिया गया। इसके बाद ये फैसला लिया गया।

यात्रियों की सुरक्षा और चारों धामों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए राज्‍य सरकार ने यात्रा के ऑफलाइन रजिस्‍ट्रेशन बंद कर दिए थे। खुद सीएम पुष्‍कर धामी की ओर से यह निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन अब एक बार फिर से यह शुरू किए गए है।

शुरू शुरू में यात्रा की शुरुआत में तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ आया था। केदारनाथ, अमरनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में भक्‍तों की भारी भीड़ के चलते काफी अव्‍यवस्‍था का आलम था। वहां काफी दिक्‍कतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।