rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

नई दिल्ली, विश्व पटल पर कोरोना वायरस की वजह से चीन में आपात काल जैसे हालात बन रहे है। वहीं कोरोना वायरस से चीन की सरकार लगातार लड़ रही है। वायरस के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए अब भारतीय सरकार भी सख्ते में आ चुकी है। भारतीय सरकार ने चीन से आने वाले सामानों पर अपनी कस्‍टम ड्यूटी भी बढ़ा दी है। जिससे भारत के लोगों को असर पड़ेगा। भारत सरकार द्वारा हाल ही में कंडीशनर व अन्य सामानों पर 5 प्रतिशत कष्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। जिससे भारतीय जनता पर इसका सीधा असर होगा।
इस बार लोगों को इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। क्‍योंकि एयर कंडीशनर कंप्रेशर पर 5 प्रतिशत कस्‍टम ड्यूटी बढ़ी है। चीन में कोरोनावायरस फैलने से एसी पार्ट्स की सप्लाई बाधित हुई है। इस कारण से एसी की कीमत में इजाफा लगभग तय माना जा रहा है।