rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, मृतक की नहीं हुई पहचान

चूरू। जिले के सिद्धमुख थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस से चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से इटावा का रेलवे टिकट मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 108 एम्बुलेंस के स्टाफ राजकुमार ने बताया कि सिद्धमुख के पास रेलवे ट्रैक पर घायल व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर घायल को सिद्धमुख अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। घायल को चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से इटावा का टिकट मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस भी इमरजेंसी वार्ड में पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करवाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मृतक का शव अस्पताल की मॉर्चुरी में है।