rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

डबल डेकर ट्रेन पर नया अपडेट, बदला लुक, शुरू हुई नई सुविधाएं

जयपुर दिल्ली डबल डेकर ट्रेन पर नया अपडेट। खुशखबर। जयपुर-दिल्ली डबल डेकर ट्रेन के कोचों का नवीनीकरण किया गया है। डबल डेकर ट्रेन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अब यह अपने नए लुक में इतराती हुई पटरियों पर दौड़ रही है। जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य संचालित डबल डेकर ट्रेन में नवीनीकरण किया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कोचों के बाहरी पैनल पर पेंट कार्य किया है। साथ ही टॉयलेट्स को अपग्रेड किया है। सीट के कुशन, हैंडल, अपहोल्स्ट्री और रिक्लाइनिंग को पूरी तरह से बदल दिया गया है। नई फ्लोरिंग और इंटीरियर के सभी एरिया में विनायल रैपिंग की गई है। पेंट्री के उपकरणों को रिपेयर किया है। नई तकनीक से कपलिंग का उपयोग किया है, इससे सुरक्षा भी बेहतर होगी।