एक मार्च से बदल जायेगा शहर की सफाई का कार्य

बीकानेर शहर में एक मार्च से सफाई कार्य के समय में बदलाव किया जायेगा। गर्मी मको देखतें हुए एक मार्च से सुबह से 6 बजे से बीकानेर शहर में सफाई कार्य शुरू होगा। सफाई व्यवस्था दो पारी में होगी। सफाई व्यवस्था पहली पारी में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक वही दूसरी पारी में 3 बजे से 6 बजे तक होगी। इससे पहले सर्दी में सुबह 7 बजे से 12 बजे तक सफाई कार्य किया जा रहा था।