rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खुशखबरी: आज से बीकानेर से इस जगह के लिए रोजाना फ्लाइट, यह रहेगा समय

बीकानेर। बीकानेर-दिल्ली के पैसेंजर्स के लिए खुशखबरी। एलाइंस एयर की फ्लाइट अब सप्ताह में तीन की बजाय छह दिन दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। यात्रियों की बढ़ती हुई तादाद को देखते हुए कंपनी ने फ्लाइट को रविवार को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक नियमित संचालित करने का फैसला किया है। नाल एयरपोर्ट के निदेशक राजेंद्र सिंह बघेला ने बताया कि बीकानेर को बड़े शहरों से हवाई सेवा के जरिए जोड़ने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई कंपनियों की एयरलाइंस की बातचीत चल रही है। वर्तमान में चल रही फ्लाइट में 90 प्रतिशत पैसेंजर रोजाना आ-जा रहे हैं, जो अच्छा संकेत है।

फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर 3:05 बजे रवाना होगी। शाम 4:30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान बीकानेर से शाम 4:55 बजे भरेगी, जो शाम 5:55 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहां से शाम 6:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी, जो शाम 7:25 बजे पहुंचेगी। ऐसे ही फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को जयपुर से दोपहर 1:05 बजे रवाना होगी। दोपहर 2:00 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान दोपहर 2:25 बजे बीकानेर से भरेगी, जो 3:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।