rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, दिल दहला देने वाली घटना के बाद का नजारा काफी दर्दनाक था, जहां पिकअप सवार कुछ लोगों की लाशें सड़क पर बिखरी पड़ी थीं, तो वहीं घायलों में मदद के लिए चीख पुकार मचा हुआ था।
जानकारी के अनुसार पिकअप सवारियों से भरी हुई थी। टक्कर के बाद पिकअप गाड़ी में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और 17 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
बस और पिकअप के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। वहीं बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई, ये हादसा बीकानेर के नोखा-सुजानगढ़ रोड पर माडिया गांव के पास हुआ जहां सवारियों से भरी पिकअप गाड़ी सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज की लोकसेवा परिवहन की बस से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नोखा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। नोखा अस्पताल से कुछ गंभीर रूप से घायलों को बीकानेर रैफर किया गया।