rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला-रावला रोड़ पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है तथा एक बच्चा व एक महिला सहित चार घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला-रावला रोड़ पर बुधवार दोपहर 6 पीएचएम फांटा के पास दो मोटरसाइकिलो की भिड़ंत हुई। जिसमे घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाजूवाला में लाया गया। जहां से मोहमद नवाज पुत्र गुलाम अली उम्र 45 वर्ष निवासी 13 केएल्डी को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलो का प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया गया। घायलो की पहचान कविता पत्नी सुमेर सिंह उम्र 42 निवासी 8 केवाईडी, 32 हैड, सुमेर सिंह पुत्र होशियार सिंह उम्र 45, 8 केवाईडी 32 हैड, तरसेम सिंह पुत्र मेजर सिंह उम्र 30 वर्ष 13 केएल्डी, शंमु पुत्र शरीफ उम्र 12 साल 11 केएलडी हुई है।