संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विवेकानन्द विद्यालय के बच्चे रहे अव्वल

खाजूवाला, अखिल भारतीय गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट में खाजूवाला के विवेकानंद इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल खाजूवाला के 6 बच्चों ने स्थान हासिल किया व विद्यालय का नाम रोशन किया।
व्यवस्थापक प्रदीप भाम्भू ने बताया कि विद्यालय की छात्रा आयुषी शर्मा पुत्री पवन शर्मा, स्नेहा पुत्री प्रमोद, कौशल्या कूकना पुत्री रतिराम कूकना, नीलाक्षी शर्मा पुत्री विष्णु शर्मा, उर्वशी शर्मा पुत्री शिवशंकर शर्मा व जिले में टॉप स्थान हासिल करने वाली ऐंजल बिश्नोई पुत्री मुकेश बिश्नोई को व सभी उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। जिन्हे सम्मानित किया गया है।