rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

कूलर चालू करते समय युवक को लगा करंट, हाथ और पैर बुरी तरह झुलसे

चूरू की सरदारशहर तहसील के काकलासर गांव में गुरुवार दोपहर कूलर चालू करते समय युवक को करंट का तेज झटका लगा। करंट से युवक के हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए। झुलसी हालत में परिजन युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां युवक का इलाज किया गया। अस्पताल में युवक के परिजनों ने बताया कि काकलासर निवासी जुगल सिंह (40) गुरुवार सुबह घर में रखे कूलर को चालू कर रहा था। तभी उसको बिजली का तेज करंट का झटका लगा। करंट से जुगल सिंह का हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए। करंट लगने के बाद जुगल सिंह बेहोश हो गया। जिसको परिवार के लोगों ने निजी वाहन से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया। करंट से युवक का हाथ बुरी तरह झुलस गया है। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।