rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला में निरीक्षण में बंद मिले उप केन्द्र, अधिकारी ने जारी किए नोटिस

खाजूवाला। उपखण्ड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र व राजकीय विद्यालय का निरीक्षण गुरुवार को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मीणा ने किया।

डॉ. मीणा ने बताया कि गुरुवार को राउमावि 22 केवाईडी में निरीक्षण किया गया। साथ ही उप स्वास्थय केंद्र 22 केवाईडी का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप केंद्र बंद पाया गया और नोटिस बोर्ड पर किसी भी प्रकार की सूचना का अभाव पाया गया। उपकेन्द्र के चारदीवारी परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। उप केंद्र 3 पीडब्लूएम के निरीक्षण में संबधित स्टाफ को हीट वेव और लू तापघात संबधित तैयारी करने संबधित निर्देश दिए। उप केंद्र 3 पीडब्लूएम के नव निर्मित भवन का भी निरीक्षण किया गया। इसमे पाई गई कमियों को पूर्ण करने के लिए फर्म को निर्देश दिए गए और भवन का कार्य पूर्ण कर हैंड-ओवर करने के निर्देश दिए। उप केन्द्र 23 केवाईडी का भी निरीक्षण किया गया, तो भवन बंद मिला। ग्रामीणों ने कि कई दिनों से एएनएम नही आ रही है। इस पर नोटिस जारी किया गया।