rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

INDIAN AIR FORCE: ‘ऑपरेशन अभी भी जारी है…’, भारत-पाक सीजफायर के बीच वायुसेना का बड़ा बयान, पढ़े पूरी खबर

R.खबर ब्यूरो। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष और अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय वायु सेना (IAF) का आधिकारिक बयान सामने आया है। बता दें कि वायु सेना ने स्पष्ट किया है कि यह ऑपरेशन अभी जारी है और इसे पूरी सटीकता, गोपनीयता और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर अंजाम दिया जा रहा है।

ऑपरेशन अभी जारी है’:-      

रविवार को भारतीय वायु सेना ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, भारतीय वायु सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपने कार्यों को सटीक और पेशेवर ढंग से सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन को राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुसार सोच-समझकर और गोपनीय तरीके से संचालित किया गया है। चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।

अफवाहों, अटकलों और असत्यापित सूचनाओं से बचें:-

वायुसेना ने जनता से अपील की है कि अफवाहों, अटकलों और असत्यापित सूचनाओं से बचें। बयान में कहा गया कि भारतीय वायु सेना सभी से अनुरोध करती है कि वे अटकलों और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें।

ट्रंप की मध्यस्थता से युद्धविराम, लेकिन विश्वास की कमी:-

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान तीन दिनों से जारी संघर्ष पर पूर्ण युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। यह सहमति अमेरिका की मध्यस्थता से बनी है। हालांकि, यह युद्धविराम ज्यादा देर टिक नहीं पाया।

पाकिस्तान ने देर रात किया सीजफायर का उल्लंघन:-

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार देर रात जानकारी दी कि पाकिस्तान ने इस युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान की ओर से यह कार्रवाई अत्यंत निंदनीय है और इसकी पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है। मिस्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय सेना को सख्त जवाबी कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं और वह सीमा पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने में जुटी है।