rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान: इन जिलों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। बता दें कि मई के पहले और दूसरे सप्ताह में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी और बारिश का मौसम रहा, लेकिन अब सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार को भले ही पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश से राहत मिली, लेकिन दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी रहा। पश्चिमी जिलों में धूल भरी हवाएं और लू चलने के साथ ही पूर्वी जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पूर्वी राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट:-

रविवार के ताजा अपडेट की बात करें तो पूर्वी राजस्थान के लिए तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चलने और लू चलने की संभावना है।

केरल में मानसून की दस्तक जल्द:-

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट जारी किया है। जिसके मुताबिक, मानसून मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बचे हुए हिस्सों और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। इन इलाकों में अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। जिसके मुताबिक, मानसून के सामान्य से 4 दिन पहले (27 मई) केरल पहुंचने की उम्मीद है। इसका पूर्वानुमान मौसम विभाग पहले ही जारी कर चुका है। राजस्थान को लेकर बताया गया है कि राज्य में मानसून सामान्य तौर पर 25 जून को दक्षिण-पूर्वी हिस्सों से प्रवेश करता है। हालांकि, इस साल मानसून के आगमन पर नजर रखी जा रही है। और तय समय में इसकी जानकारी दी जाएगी।