राजस्थान के किस जिले में कब पहुंचेगा मानसून? मध्य प्रदेश में करने वाला है एंट्री, यहां देखें IMD का पूरा आंकड़ा

राजस्थान के किस जिले में कब पहुंचेगा मानसून? मध्य प्रदेश में करने वाला है एंट्री, यहां देखें IMD का पूरा आंकड़ा

राजस्थान में मानसून के आने से पहले ही प्री-मानसून की बारिश ने तापमान को ठंडा कर दिया है। नौतपा के खत्म होते ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि 2 जून से 5 जून के भीतर राजस्थान के ज्यादातर जिलों में मध्यम से तेज बारिश, ओले और 40-60 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। फिलहाल, मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सच साबित होता नजर आया है। हम यहां राजस्थान के जिलों में मानसून कब दस्तक देगा, इसको लेकर IMD का पूर्वानुमान बता रहे हैं।

तो अभी तक दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) महाराष्ट्र के आधा से अधिक इलाके को कवर कर चुका है। यही Southwest Monsoon राजस्थान में भी जमकर बारिश कराता है। यह अभी धीमी रफ्तार से राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में एंट्री के साथ ही मानसून की रफ्तार बढ़ जाएगी और तेजी से राजस्थान की तरफ बढ़ेगा।
15 जून तक मध्य प्रदेश पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जून तक मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा और 5 दिन के बाद यानी 20 जून तक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले को टच कर जाएगा। इसके 1-2 दिन बाद ही मानसून झालावाड़ को अपनी गिरफ्तर में ले लेगा। मौसम विभाग ने राजस्थान में मानसून के प्रवेश को 4 भांगों में बांटा है। 20 जून को जहां मानसून का प्रवेश होगा, वहीं 25 जून तक मध्य प्रदेश से सटे जिलों को कवर कर लेगा। जबकि 30 जून तक मानसून पूर्वी राजस्थान को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले सकता है।