खुशखबरी: 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए निकली राजस्थान हाईकोर्ट में भर्ती, महिलाएं भी कर सकती हैं आवेदन
R.खबर ब्यूरो। राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा हाईकोर्ट में राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ अदालतों में कुल 58 वाहन चालकों की भर्ती होगी। बता दें कि इनमें 5 महिला वाहन चालकों के पद भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी जो इस सप्ताह बुधवार से शुरू होकर 7 जुलाई तक चलेगी। हाईकोर्ट में 5 महिलाओं सहित कुल 25 वाहन चालकों की भर्ती होगी। अधीनस्थ न्यायालयों में 18 वाहन चालकों के पद भरे जाएंगे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में 2 पद और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में 5 वाहन चालकों के पद होंगे। इस भर्ती के लिए सीनियर सेकेंडरी (12वीं) पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। आवेदन 18 जून से 7 जुलाई 2025 तक भरे जा सकेंगे।
ये लगेगा आवेदन शुल्क:-
- सामान्य वर्ग व राजस्थान से बाहर के कैंडिडेट्स: ₹750
- ओबीसी वर्ग: ₹600
- एसटी, एससी और भूतपूर्व सैनिक: ₹450
- दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
आयु सीमा:-
जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता:-
- 12वीं पास होना जरूरी है।
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
- 3 साल का वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए।
- आंखों की रोशनी (चश्मे के साथ या बिना) 6/6 होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी को रोड साइड वाहन मरम्मत का ज्ञान होना चाहिए और वाहन चलाने में दक्षता आवश्यक है।