बीकानेर: रोहित गोदारा के गुर्गे से पूछताछ में जुटी पुलिस, ये है मामला

बीकानेर: रोहित गोदारा के गुर्गे से पूछताछ में जुटी पुलिस, ये है मामला

बीकानेर। बीकानेर पुलिस की ओर से पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर्स को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपियों का पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया। एडीशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि डीएसटी व जेएनवीसी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते पलाना निवासी रतनसिंह को देशी पिस्टल के साथ देशनोक से गिरफ्तार किया था। एचएस रतनसिंह रोहित गोदारा का गुर्गा है। कई महीने से उसके संपर्क में था। पुलिस लगातार उसे ढूंढने में जुटी थी, जिसे सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया। आरोपी कब और कहां वारदात करने की फिराक में था। रोहित ने उसे किस वारदात का जिम्मा दिया था। पुलिस अब इस बारे में पता लगाने में जुटी है। आरोपी के खिलाफ मारपीट व धमकाकर रुपए मांगने के कई मामले दर्ज है। इसके अलावा पकड़े गए नापासर थाने के एचएस विजयपाल गोदारा से भी पूछताछ जारी है। उससे भी पुलिस ने एक देशी पिस्टल बरामद की थी। आरोपी पिस्टल कहां और किससे लाया। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।