करंट लगने से युवक की मौत, हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया

करंट लगने से युवक की मौत, हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया

घड़साना के गांव 20 एलएम लूणिया में गुरुवार शाम एक चिनाई मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा विष्णु दत्त बिश्नोई के खेत में पुलिया निर्माण के दौरान हुआ। शाम करीब 4 बजे मिस्त्री रामकुमार सुथार (45) दो अन्य मजदूरों के साथ निर्माण कार्य कर रहा था। लोहे का सरिया मोड़ते समय वो ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य मजदूर भी करंट की चपेट में आया, लेकिन वह बच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को घड़साना के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के दो बेटियां और एक बेटा हैं।