rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर में इस जगह कमरे की छत व दीवार ढही, टीम पहुंची मौके पर

बीकानेर। शहर में जर्जर मकानों और इमारतों के एक के बाद एक ढहने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लक्ष्मीनाथ घाटी क्षेत्र में पेयजल टंकी के सामने स्थित एक पुराने मकान की कमरे की छत और दीवार ढह गए। गनीमत रही कि इसके मलबे की चपेट में कोई नहीं आया। शाम लगभग चार बजे हुई घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी और संसाधन मौके पर पहुंच गए। निगम कनिष्ठ अभियंता सुरेन्द्र कुमार चौधरी के अनुसार यह मकान कई वर्षों से बंद था। जर्जर स्थिति के कारण कमरे की छत, दीवार ढह गए। शेष खतरनाक हिस्से को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है और मलबा उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है। कमरे व दीवार का मलबा सड़क की तरफ गिरा। सड़क पर आवागमन बना रहता है। हालांकि, मलबे की चपेट में कोई नहीं आया।