











खाजूवाला: सर्वसम्मति से पवन गुरावा को अध्यक्ष किया मनोनीत
R.खबर ब्यूरो। खाजूवाला, खेल स्टेडियम में दशहरा कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पवन गुरावा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह राठौड़ एवम् धरम पूनिया को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर बलराज गेरा, सह कोषाध्यक्ष धनेश पारीक, मंगलसिंह रामगढ़िया सलाहकार, मनोहर सिंह सिसोदिया सचिव, विजय आहूजा सह सचिव, बाबू भाई कठातला सरंक्षक, गोपाल शर्मा संयोजक, पप्पू पंचारिया सहसंयोजक, जितेंद्र सोनी मीडिया प्रभारी, मुकेश गर्ग को प्रचार मंत्री, गुरुचरण चन्नी सह मीडिया प्रभारी चुने गए। दशहरा कमेटी अध्यक्ष पवन गुरावा ने बताया कि 2 अक्टूबर को नगरपालिका खाजूवाला के खेल स्टेडियम में विजयदशमी का ऐतिहासिक पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

