rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Rajasthan: भाजपा नेता से जेल में बंद कैदी ने फोन पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, जेलर को किया सस्पेंड

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा सादुलशहर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले ने पूरे पुलिस और जेल प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि रंगदारी की यह कॉल किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि सीकर जेल में बंद एक कैदी ने की थी। बताया जा रहा है कि इस गंभीर लापरवाही के बाद, सीकर जेल के जेलर को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

STD PCO से की कॉल:-

पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ को फोन पर धमकी दी गई थी। जांच में पता चला कि यह कॉल सीकर जेल में बंद मनप्रीत सिंह उर्फ मणी ने की थी। कॉल करने के लिए उसने जेल में लगे STD PCO का इस्तेमाल किया था। बताया जा रहा है कि इस षड्यंत्र में उसका साथी सुनील उर्फ जेंटर भी शामिल था। दोनों पहले से ही अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं। यह सुरक्षा में एक बड़ी चूक है कि कैदी जेल के नियमों को तोड़कर इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे पा रहे हैं। इस गंभीर मामले को देखते हुए, सीकर जेल के जेलर कुलदीप सिंह को तुरंत निलंबित कर दिया गया।

प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तारी:-

इस घटना की सूचना मिलते ही सादुलशहर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। श्रीगंगानगर की एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि रंगदारी की कॉल ट्रेस होते ही पुलिस ने तत्काल प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया और दोनों आरोपियों को सीकर जेल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कैदियों को इस तरह के फोन कॉल करने की सुविधा कैसे मिली। क्या इसमें जेल स्टाफ की मिलीभगत थी, या फिर यह पूरी तरह से सुरक्षा में एक बड़ी खामी थी? यह मामला सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि यह जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल खड़ा करता है।