rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान: प्रदेश को मिले 76 नए R.P.S. अधिकारी, पुलिस अकादमी में हुई पासिंग परेड

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान पुलिस अकादमी में शुक्रवार को राजस्थान पुलिस सेवा के 55वें बैच की पासिंग परेड का आयोजन किया गया। 47 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 76 नए पुलिस अधिकारी अब राज्य की सेवा के लिए तैयार हैं। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे, जिन्होंने अधिकारियों का हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रशिक्षु सेजल के लिए गर्व का पल:-

इस समारोह में महिला प्रशिक्षु आर.पी.एस. अधिकारी सेजल के लिए यह एक बेहद खास अवसर था। उनके परिवार के कई सदस्य – दादी, सास और पति – समारोह में मौजूद रहे और इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। खास बात यह रही कि सेजल के पति भी आर.ए.एस. अधिकारी हैं। यह क्षण न केवल सेजल के लिए, बल्कि पूरे परिवार के लिए गर्व का पल था।

सीएम भजनलाल शर्मा का संदेश:-

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज का दिन न केवल इन अधिकारियों और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गौरव का दिन है। यह कदम उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा।” उन्होंने टीम भावना और जिम्मेदारी निभाने के महत्व पर जोर दिया।

समारोह का विवरण:-

  • परेड की शुरुआत सुबह 8:30 बजे भव्य सलामी के साथ हुई।
  • समारोह में उपस्थित थे: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, सांसद मंजू शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए. सावंत, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक प्रशिक्षण अशोक राठौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी।
  • मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षणार्थियों का निरीक्षण किया और उन्हें सम्मानित किया।