rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: सेना के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, 7 दिन पहले छुट्टी पर आया था घर

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के बीकानेर जिले में चरकड़ा के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें माडिया निवासी और सेना की 19 पंजाब यूनिट (गंगटोक, सिक्किम) में तैनात जवान सीताराम बिश्नोई (28) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, जवान सीताराम सात दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। शुक्रवार देर रात वह दोस्त मनीष के साथ बाइक पर चरकड़ा के पास एक होटल में खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीष घायल हो गया।

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को नोखा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को बीकानेर रेफर कर दिया गया। वहीं जवान का शव मोर्चरी में रखवाया गया।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:-

शनिवार को सेना के अधिकारी, जवान और परिजन पोस्टमार्टम के बाद सीताराम का पार्थिव शरीर पैतृक गांव माडिया लेकर पहुंचे। यहां उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना के अधिकारियों और नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथी जवानों ने सीताराम को अंतिम सलामी दी।

परिवार और ग्रामीणों में शोक:-

पांच साल पहले हुई सीताराम की शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन हादसे ने सबको गहरे सदमे में डाल दिया। सीताराम चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता किसान हैं और एक भाई महेंद्र भी सेना में कार्यरत है। ग्रामीणों के अनुसार, सीताराम मिलनसार स्वभाव के थे और हाल ही में छुट्टी पर गांव लौटे थे।

हादसे में वाहन का टायर उनके सिर पर चढ़ जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।