rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बड़ा हादसा: सालासर बालाजी जा रहे पदयात्रियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीन की मौत

R.खबर ब्यूरो। सालासर बालाजी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के साथ भयंकर सड़क हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के होटल पैराडाइज के पास एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर सदर थाना पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल भेजा। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

NH-52 पर गाड़ी ने मारी टक्कर:-

सदर थाना के ASI गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि दुर्घटना रविवार सुबह लगभग 7 बजे NH-52 पर होटल पैराडाइज के पास हुई। हादसे में हरियाणा के न्योली कला निवासी 34 वर्षीय प्रीतम सिंह, 35 वर्षीय सुरेंद्र जाट और हांसी निवासी 55 वर्षीय मनजीत जाट की मौत हुई।

चूरू जिले के गांव लम्बोर निवासी प्रशांत और रतनपुरा निवासी विकास गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें डीबी हॉस्पिटल से हायर सेंटर रेफर किया गया।

वाहन चालक फरार:-

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी और मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि यात्रियों को टक्कर मारने वाला वाहन जल्द ही पकड़ने का प्रयास जारी है।