rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

तूफान मोन्था यहां पहुंचा, समुद्र में ऊंची लहरें उठ रहीं, हवा की रफ्तार इतनी

चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से ​​​​​​गुजरकर बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम में गोपालपुर बीच पर पहुंच गया है। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और 80-100kmph की रफ्तार से हवा चल रही है। इसका असर ओडिशा के 8 जिले (दक्षिण) गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर में दिख रहा है। राज्य सरकार के मुताबिक, इन जिलों से 11 हजार लोगों को निकाला गया है। 30 हजार लोगों को निकालने की तैयारी है। ODRF की 30 टीम और NDRF की 5 टीमों को तैनात किया गया है। इससे पहले मंगलवार रात में चक्रवात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम तट से टकराया (लैंडफॉल) था। मंगलवार शाम 7.30 बजे से देर रात लगभग 1 बजे तक लगभग 5 घंटे लैंडफॉल रहा। इस दौरान 90-100kmph की रफ्तार से हवा चली थी, जो कि 110kmph पहुंच गई। मछलीपट्टनम में कई जगह पेड़ गिरे, समुद्र किनारे के मकान ढह गए। कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए और पोल गिर गए। शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। कोनासीमा में घर पर पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई। एक दूसरी घटना में 2 अन्य लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने बताया था कि अगले 6 घंटे में मोन्था भयंकर तूफान से साइक्लोनिक तूफान में बदल जाएगा। मोन्था ने 300 KM का एरिया कवर किया हुआ है।