











होटल के बंद कमरे में थी दो रशियन लड़कियां, जैसे ही पुलिस ने खोला दरवाजा कर दिया यह कारनामा
वाराणसी पुलिस ने बुधवार दोपहर को एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को यहां एक सैक्स रैकेट चलने की जानकारी हुई। होटल में छापेमारी के दौरान दो रशियन लड़कियों ने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला ही नहीं, जब तक पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़ा तब तक दोनों लड़कियां कमरे में लगी खिड़की से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश कर रही है। वाराणसी पुलिस ने 4 लड़कियों को अलग-अलग कमरों से पकड़ा, चारों लड़कियां आपत्तिजनक हालत में थी। पुलिस ने होटल के मैनेजर सहित चारों लड़कियों को हिरासत में लिया। वहीं एक मैनेजर मौका पाकर पीछे से भाग गया। पूरा मामला वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र का है। पकड़ी गई लड़कियों ने ही दूसरे कमरे में मौजूद रशियन लड़कियों की जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

