विधवा महिला से बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, कुछ समय पहले हुई थी पति की मौत तो इस बात का दिया झांसा

जयपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवक ने विधवा महिला की पेंशन चालू करवाने का झांसा देकर बलात्कार किया। आरोपी महिला का परिचित बताया जा रहा है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नारायण विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इस दौरान उसकी जान-पहचान एक युवक से हुई, जिसने महिला से कहा कि वह उसकी विधवा पेंशन शुरू करवाने में मदद कर सकता है। आरोपी ने इसी बहाने महिला का विश्वास जीत लिया। महिला ने बताया कि अप्रेल महीने में आरोपी उससे मिलने गोल्यावास, मानसरोवर आया था। वहां उसने पहले महिला को कोल्ड ड्रिंक दी और फिर कचौरी खाने को दी। कुछ देर बाद महिला को चक्कर आने लगे और वह अचेत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।