IMD Alert: शीतलहर के बाद आई बारिश की अपडेट, मौसम विभाग ने कर दी भविष्यवाणी, राजस्थान में यहां येलो अलर्ट जारी

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में धूप खिली रहने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडक तेजी से बढ़ने लगी है। टोंक सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आमजन को कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगा है।

मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, लेकिन साथ ही सर्दी में और बढ़ोतरी के संकेत भी दिए हैं। इसी को देखते हुए राज्य में अगले 48 घंटों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने यह भी कहा कि शीतलहर के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव संभव है और प्रदेश में बारिश की संभावना बन सकती है।

राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। वर्तमान में तापमान 5 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम है। राजस्थान में सबसे कम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 5.0°C रिकॉर्ड किया गया। शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए टोंक, सीकर और नागौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश का पूर्वानुमान भी जारी

  • आज: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा।
  • 15 नवंबर: शुष्क मौसम की ही संभावना, टोंक, सीकर और नागौर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी।
  • 16 से 20 नवंबर: आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान।
  • 21 से 27 नवंबर: कई भागों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।