राजस्थान भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष और 7 मंत्री सहित 34 नामों की घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट
R.खबर ब्यूरो। जयपुर, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार गुरुवार को नई टीम की सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में कुल 34 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 7 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष, एक प्रकोष्ठ प्रभारी और 7 प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।
उपाध्यक्षों की नई सूची:-
पिछली कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष थे, लेकिन इस बार संख्या घटाकर 9 कर दी गई है। नाहर सिंह जोधा, मुकेश दाधीच और डॉ. ज्योति मिर्धा को दोबारा उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सरदार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, बिहारीलाल विश्नोई, छगन माहुर, हकरू माईड़ा, अल्का मुन्दड़ा और सरिता गेना को नए उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
4 महामंत्री और 7 मंत्री घोषित:-
नई टीम में 4 महामंत्री और 7 मंत्री नियुक्त किए गए हैं। महामंत्री के रूप में श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, भूपेन्द्र सैनी और मिथिलेश गौतम को जगह मिली है। वहीं, मंत्री पद की जिम्मेदारी नारायण मीणा, अजीत माडन, अपूर्वा सिंह, आईदान सिंह भाटी, एकता अग्रवाल, नारायण पुरोहित और सीताराम पोसवाल (गुर्जर) को दी गई है।
अन्य पदों पर भी नियुक्तियां
नई कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा हुई।
- पंकज गुप्ता – कोषाध्यक्ष
- डॉ. श्याम अग्रवाल – सह-कोषाध्यक्ष
- विजेंद्र पूनिया – प्रकोष्ठ प्रभारी
- प्रवक्ता: कैलाश वर्मा, कुलदीप धनकड़, रामलाल शर्मा, दशरथ सिंह, मदन प्रजापत, राखी राठौड़ और स्टेफी चौहान
- मुकेश पारीक – कार्यालय सचिव
- हीरेन्द्र कौशिक – सोशल मीडिया प्रभारी
- अविनाश जोशी – आईटी प्रभारी
- प्रमोद कुमार वशिष्ठ – मीडिया प्रभारी
यंहा देखे पूरी लिस्ट


