03 दिसंबर बुधवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
3 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में कौन आगे बढ़ेगा और किसे सतर्क रहना होगा—आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि
आज कुछ समस्याओं को लेकर तनाव रह सकता है। विरोधी आपके कार्य में बाधा डालने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी विवाद से दूर रहें और मन की बात किसी से साझा न करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
दिन सामान्य रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में मतभेद समाप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें।
मिथुन राशि
घर में मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लंबी यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी से मतभेद कम होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बड़ा निवेश करने की योजना बन सकती है।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
कर्क राशि
दिन बेहद अच्छा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। किसी पुराने कार्य में बदलाव कर सकते हैं और पार्टनर सहयोग करेंगे। परिवार व बच्चों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। बड़ा निवेश लाभ देगा।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: चावल का दान करें।
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी पर ज्यादा विश्वास करने से पहले सोचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएँ।
कन्या राशि
आज समय अनुकूल नहीं रहेगा। विवादों से दूर रहें और उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
तुला राशि
दिन कमजोर रह सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी पर अधिक भरोसा न करें और बड़ी रकम उधार देने से बचें।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: गुलाबी
- উपाय: माँ दुर्गा को लाल सिंदूर अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई पुराना कार्य पूरा होगा। निवेश से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। बच्चों से जुड़ी चिंताएँ दूर होंगी।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: काला
- उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं।
धनु राशि
लंबी यात्रा के योग हैं, जो सफल होगी। किसी योजना के लिए आर्थिक सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या दूर होगी। निवेश से लाभ संभव है।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
मकर राशि
दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। आर्थिक सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे। व्यापार में स्थिर लाभ होगा।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: ग्रे
- उपाय: शनि देव को तिल के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
किसी परिचित का स्वास्थ्य बिगड़ने से तनाव हो सकता है। विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। विवादों से दूरी रखें और मन की बात किसी से न कहें।
- शुभ अंक: 11
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें।
मीन राशि
दिन अच्छा रहेगा। नए मित्र बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी सहयोग देंगे और पदोन्नति की संभावना है। जीवनसाथी से मतभेद कम होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: भगवान विष्णु को तुलसीदल अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

