16 दिसंबर मंगलवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

16 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष राशि

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। दूर रहने वाला परिवार सदस्य मिलने आ सकता है। माता-पिता की सेवा पर ध्यान दें।

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: लाल
• उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें

वृषभ राशि

दिन सकारात्मक परिणाम लाएगा। शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में किसी का सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। संतान करियर संबंधी चिंता से मुक्त होगी। तरक्की की राह में बाधाएं हटेंगी। पिकनिक का प्लान बना सकते हैं।

• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: सफेद
• उपाय: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं

मिथुन राशि

दिन उलझनों से भरा रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में सावधानी जरूरी। घर के रिनोवेशन पर खर्च बढ़ सकता है। माताजी से कहासुनी हो सकती है।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: हरा
• उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं

कर्क राशि

दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। जिम्मेदारियों को आसानी से निभाएंगे। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। उधारी का लेन-देन निपटाएँ। बुद्धि-विवेक से लिया निर्णय लाभ देगा। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा।

• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: क्रीम
• उपाय: चावल का दान करें

सिंह राशि

दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पुरानी गलती से सबक लेना होगा। बिजनेस में किसी पर अधिक भरोसा न करें। संतान नाराज हो सकती है। नया वाहन खरीदने की संभावना।

• शुभ अंक: 1
• शुभ रंग: गुलाबी
• उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें

कन्या राशि

दिन तरक्की देने वाला रहेगा। आय में वृद्धि होगी। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। माता-पिता सलाह देंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: हरा
• उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें

तुला राशि

दिन मौज-मस्ती वाला रहेगा। जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। पुराना रोग बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में नाराजगी संभव। धार्मिक कार्यक्रम की संभावना।

• शुभ अंक: 6
• शुभ रंग: नीला
• उपाय: गुड़ और चने का दान करें

वृश्चिक राशि

दिन कानूनी मामले में सफलता देगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। संतान की पढ़ाई में कमी तनाव दे सकती है। पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा।

• शुभ अंक: 8
• शुभ रंग: मरून
• उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं

धनु राशि

दिन सोच-समझकर कार्य करने का है। दूसरों के कामों में व्यस्त रहने से जिम्मेदारियां प्रभावित हो सकती हैं। बॉस बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। शेयर मार्केट में सावधानी जरूरी। बिजनेस में बदलाव पर विचार करें।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: पीला
• उपाय: वृहस्पति देव को चने की दाल अर्पित करें

मकर राशि

दिन धन-धान्य में वृद्धि लाएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। धन से जुड़े कार्य पूरे होंगे। मकान-दुकान खरीदने की योजना बन सकती है। उधार देने से बचें।

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: भूरा
• उपाय: काले तिल का दान करें

कुंभ राशि

दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए दूर जा सकता है। विवाह की बात शुरू हो सकती है। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। राजनीति में विरोधियों से सतर्क रहें। संतान से खुशी मिलेगी।

• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: बैंगनी
• उपाय: सरस्वती माता की पूजा करें

मीन राशि

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। पिताजी बिजनेस संबंधी सलाह देंगे। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, वरना वैवाहिक तनाव बढ़ेगा। रुका धन मिलने की संभावना।

• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: सफेद
• उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।