जयपुर, मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने कहा कि औद्योगिक इकाईयों को स्थापित करने और उन्हें नियमित रूप से चलाये जाने के लिए स्पष्ट नीति का होना आवश्यक है। उन्होंने अवैध औद्योगिक इकाईयों को बन्द करने या अन्यत्र शिफ्ट करते समय सकारात्मक और व्यवहारिक नीति अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने जयपुर के सांगानेर एवं विश्वकर्मा इण्डस्टि्रयल क्षेत्रों में चल रही इकाईयों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को रिहायशी और कृषि भूमि पर बनी उद्योग इकाईयों की समस्याओं के संबंध में जल्द से जल्द पुख्ता कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने सांगानेर तहसील में स्थित 650 ऎसी औद्योगिक यूनिट्स जो कृषि भूमि पर बनी हैं तथा 250 रिहायशी भूमि पर बनी इकाईयों के संबंध में संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने वी.के.आई क्षेत्र में बिना अनुमति एवं शर्तों के चल रही 1 हजार 200 औद्योगिक इकाईयों के संबंध में तुरन्त आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।