भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया गया

खाजूवाला, जाट धर्मशाला में भाजपा मण्डल खाजूवाला द्वारा सेवा सप्ताह 21 से 25 अक्टूबर कार्यक्रम के तहत प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के 56 वां जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर व मिठाई खिलाकर मनाया गया व कार्यकर्ताओं ने आपस मे शुभकामनाएं दी। प्रदेशभर में 11 लाख वृक्षारोपण का अभियान है।
मण्डल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धु ने बताया कि केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाह का 22 अक्टूबर व प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां 24 अक्टूबर के 56वें जन्मदिन को भाजपा पार्टी 21 से 25 सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें 56 अलग-अलग सेवा कार्य किये जाएंगे।
इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह, आईटी सेल सयोजक राकेश कस्वां, किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष शिवकुमार मारू, मण्डल उपाध्यक्ष श्यामसुंदर बुगासरा, डॉ जे.एस.संधु, उपसरपंच प्रतिनिधि शिशपाल राजपुरोहित, राकेश सिंह सहोत्रा, भगीरथ शर्मा, कैलाश ओझा, विजय नेहरा, राजेन्द्र जाजड़ा आदि उपस्थित रहे।