rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाजूवाला में पुलिस अलर्ट मोड पर है। वृताधिकारी देवानंद के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने मंगलवार को बाजार के मुख्य मार्गो से गस्त की। वृताधिकारी के नेतृत्व में हथियारबंद पुलिस जवानों ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में गस्त की और बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन की सघनता के साथ चेकिंग की। कोरोना गाइडलाइन की अव्हेलना करने वाले लोगों के चालान काटे।


वृताधिकारी देवानंद व थानाधिकारी मजीद खाँ के साथ पुलिस जवानों ने वाहनों की चेकिंग की और मार्केट में बीना मास्क लगाए घुमने वाले लोगों के चालान काटे। वृताधिकारी देवानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के त्योहार को मद्देनजर रखते पुलिस के द्वारा नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। ऐसे में बाजार में पुलिस के द्वारा चेकिंग करते हुए बाहर से आने वाले वाहनों की जांच कर कोरोना गाइडलाइंस की अव्हेलना करने वाले लोगों के चालान काटे।